रांची, दिसम्बर 30 -- बुंडू, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जामटोली के पास बुंडू की ओर आ रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया। हादसे में ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। घटना मंगलवार को दिन के लगभग तीन बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। विभागीय कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण किया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। वहीं, हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...