रांची, फरवरी 27 -- बुंडू, संवाददाता। जिले भर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह का बुंडू पुलिस ने खुलासा कर लिया। पुलिस ने बुंडू में छापेमारी कर गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया, जबकि एक अपराधी फरार है। वहीं ताऊ गांव में छापेमारी में चोरी की नौ बाइक और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पकड़े गए अपराधियों में राकेश अहीर बुंडू के ताऊ गांव, जीतलाल महली बुंडू के भोजडीह (गोसाईंडीह) और भूपेश महतो बुंडू के आदर्श नगर का निवासी है। पकड़े गए अपराधियों का एक साथी लाल सिंह महली (तमाड़ के मानकीडीह निवासी) फरार है। यह जानकारी बुंडू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा ने शुक्रवार को बुंडू थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ में चोरी की बा...