बुंडू में बच्चों ने बनाई राखियां, पांच को मिला पुरस्कार
रांची, अगस्त 19 -- बुंडू, संवाददाता। डाक विभाग की ओर से बुधवार को गुरुकुल विद्या निकेतन में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डाक विभाग के सहायक निदेशक अजय कुमार ने बच्चों को शिक्षा, कला और उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव मनीष कुमार भगत ने डाकघर और डाक विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रतियोगिता में बच्चों की बनाई राखियों में से पांच सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। चयनित राखियों को लिफाफे में रखकर स्पीड पोस्ट से मुख्यमंत्री, जैक अध्यक्ष व सचिव, रांची उपायुक्त, एसएसपी, ग्रामीण एसपी, डीओ, डीएसी, रांची जेल के कैदियों समेत बुंडू एसडीओ, डीएसपी और बीईईओ को भेजा गया।इस दौरान एक घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.