रांची, जनवरी 6 -- बुंडू, संवाददाता। विधायक विकास कुमार मुंडा ने मंगलवार को बुंडू स्थित रमेश सिंह मुंडा महिला इंटर कॉलेज परिसर में अपने पिता और पूर्व कल्याण मंत्री स्व. रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी स्वरोजगार योजना का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार नारी शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को दूर करने और छात्राओं के विकास का भरोसा दिलाया। जैक सदस्य डॉ राधा रमन साहू ने पूर्व मंत्री को एक संघर्षशील राजनेता बताया। वहीं, कॉलेज के सचिव अब्बू शाहिद अंसारी ने विधायक से नए कॉलेज भवन के निर्माण की मांग की। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देक...