रांची, फरवरी 5 -- बुंडू, संवाददाता। बिरसा चिल्ड्रेन एकेडमी में गुरुवार को सीबीएसई कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र का औपचारिक समापन करते हुए उन्हें भावनात्मक माहौल में विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार, सत्यवान प्रामाणिक, रविन्द्र महतो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संचालक भुवनेश्वर प्रामाणिक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.