बुंडू मुखिया ने बॉयज क्लब को दिया क्रिकेट बल्ला
बोकारो, मई 20 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत बाजार टांड स्थित बॉयज क्लब के सदस्य राहुल रजवार और उनके साथी पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति से मिला। इस दौरान बॉयज क्लब के सदस्यों ने बुंडू मुखिया से एक वनप्लस क्रिकेट बल्ला देने की मांग की,ताकि क्लब के क्रिकेट खिलाड़ी, क्रिकेट खेल का अभ्यास कर सके। साथ ही बॉयज क्लब के लोगों ने तत्काल प्रदान करने का अनुरोध किया। मुखिया ने खिलाड़ियों की हौसला को देखते हुए कुछ समय पश्चात ही उन्हें वन प्लस क्रिकेट बल्ला प्रदान किया गया। क्लब के सदस्यों ने इसके लिए मुखिया का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बुंडू मुखिया ने बॉयज क्लब को दिया क्रिकेट बल्ला यह भी पढ़ें- मधेपुरा: खिलाड़ियों के आवेदन पर विधायक ने दिखाई तत्परता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.