बोकारो, अप्रैल 17 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के गागी हाट बाजारटांड में पेवर ब्लॉक निर्माण (फेज टू ) कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने पूजा- अर्चना कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मुखिया ने बताया कि उक्त योजना का निर्माण 15 वें वित्त आयोग मद की राशि 4 लाख,99 हजार, 167 रुपये की लागत से कराई जाएगी। कहा कि इसके निर्माण हो जाने से एक ओर जहां सब्जी लेकर आने वाले किसानों को बैठकर सब्जी बेचने में सहूलियत होगी, वही दूसरी ओर बरसात के दिनों में लोगों को कीचड़ से राहत मिलेगी। इसका निर्माण कार्य लाभुक समिति के अध्यक्ष विदेशी केवट व सचिव प्रकाश केवट की ओर से कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरित क्षेत्र और धार्मिक स्थलों का होगा विकास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...