बुंडू मुखिया ने पंचायत भवन में किया पनशाला का उद्घाटन
बोकारो, जून 5 -- पेटरवार। गर्मी में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गुरुवार को प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय भवन के बाहर आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक पनशाला शुरू किया गया। इस पनशाला का उद्घाटन बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति ने फीता काटकर किया। मुखिया ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में लगातार गर्मी का तापमान बढ़ने के कारण आमजनों की सुविधा को देखते हुए पंचायत भवन के बाहर पनशाला खोला गया है, ताकि आम लोग इसका लाभ ले सके। कहा कि जल ही जीवन है क्योंकि जल के वगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा कि बुंडू के गागी हाट में प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है, वैसे में उनके लिए पेयजल की व्यवस्था करना हमारी जवाबदेही है। पनशाला उद्दघाटन समारोह के मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.