बोकारो, मार्च 23 -- हजारीबाग में सोमवार को आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मलेन में बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया की ओर से महिला हितैषी ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। मंत्री ने महिला हितैषी ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्य करने पर बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बुंडू मुखिया ने महिला हितैषी पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इस मौके पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद,निदेशक पंचायती राज बी राजेश्वरी, हजारीबाग के उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं विभिन्न जिला के जिला परिषद अध्यक्ष सहित 6 जिलों के मुखियागण इस सम्मेलन में शामिल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस...