बोकारो, मई 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति के पहल पर 24 घंटे के अंदर बनवाकर पानी की आपूर्ति बहाल करवा देने से 70 घरों के लोगों ने राहत ली है। इसके लिए ग्रामीणों ने बुंडू मुखिया के प्रति आभार प्रकट की है। जानकारी अनुसार बुंडू पंचायत के गागी बाजार टांड स्थित एसबीआई एटीएम गली में चापाकल खराब होने की सूचना मिलने के बाद बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट को दी, मुखिया की सूचना पर पीएचडी विभाग सक्रिय हुआ और महल 24 घंटे के अंदर खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कर आमलोगों को राहत पहुंचाई। यह भी पढ़ें- 12 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...