रांची, मई 4 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने सोमवार को बुंडू बार एसोसिएशन के कथित फंड गबन मामले में पांच अधिवक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान की है। मामले में गिरेश्वर महतो, रामचरन महतो, शिवशंकर महतो, संजय पांडेय और परमेश्वर महतो ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए याचिका दायर की थी। शिकायतकर्ता कल्पना राव ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच एसोसिएशन के आय और एडवोकेट वेलफेयर फंड का हिसाब नहीं दिया गया और लगभग 50 से 60 लाख रुपये का गबन हुआ है। बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी खातों का ऑडिट कर झारखंड स्टेट बार काउंसिल को सौंपा गया था और यह मामला पूर्व में दर्ज प्राथमिकी का "काउंटर ब्लास्ट" है। अदालत ने सभी याचिकाकर्ताओं को आवश्यक शर्तों के साथ 21 दिनों के भीतर निचली अदालत मे...