रांची, अप्रैल 4 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू के पुराना अस्पताल स्थित फैब्रिकेटेड वार्ड में सोमवार से पूर्व से संचालित ओपीडी के अतिरिक्त रात्रि सेवा ( 3पीएम से 9एएम) भी शुरू होगी। बुंडू अनुमंडल अस्पताल उपाधिक्षक ने अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सा पादाधिकारियों-कर्मियों को निर्देश दिया है। आदेश के जारी होने के बाद अब बुंडू नगरवासियों में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि बुंडूवासी लंबे समय से अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा जारी रखने की मांग कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक विकास मुंडा ने अस्पताल में 24 घंटे सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत चुनाव में भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतेन्द्र उरांव ने वादा किया था कि उनके विजयी होने पर बुंडू पुराने अस्पताल में रात्रि सेवा उपलब्ध कराएंगे। बुंडू वासियों ने विधायक सहित, बु...