रांची, जनवरी 30 -- शुभम किशोर रांची। नगरपालिका निर्वाचन के तहत नगर पंचायत बुंडू में मतदाता सूची के मुताबिक नगर पंचायत बुंडू में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,168 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8,457 है। इस तरह कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से 289 अधिक दर्ज की गई है। वहीं, तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या शून्य बताई गई है। आंकड़ों के अनुसार नगर पंचायत बुंडू के 13 वार्डों में कुल 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 16,625 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक मतदाता वार्ड संख्या 9 में हैं, जहां कुल 2,098 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद वार्ड संख्या तीन में 2,038 मतदाता हैं। वहीं, सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या 13 में हैं, जहां कुल 751 मतदाता पंजीकृत हैं। बुंडू में 13 वार्डों में कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन...