रांची, मई 11 -- बुंडू, संवाददाता। विधायक विकास कुमार मुंडा ने सोमवार को बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 71 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 12 विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। योजनाओं में सड़क, नाली, पावर हाउस रोड और सामुदायिक शौचालय निर्माण शामिल हैं। इस मौके पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि बुंडू शहरी जलापूर्ति में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए अलग फीडर की स्थापना करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के बाद अब विकास कार्यों को गति दी जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष रविंद्र उरांव और कार्यपालक पदाधिकारी शुभम पोद्दार ने कांची नदी में बीयर निर्माण, अतिरिक्त जलमीनार, बड़ा तालाब की ...