रांची, अगस्त 4 -- बुंडू, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से मंगलवार को डीएवी बिरसा मुंडा रेसिडेंशियल स्कूल, बुंडू में 'डॉन' अभियान के तहत नशा मुक्ति एवं विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को एनडीपीएस अधिनियम-1985 की जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार गंभीर अपराध है, जिसमें कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही नालसा के टोल फ्री नंबर 15100, बाल विवाह, बाल श्रम और पॉक्सो अधिनियम की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएलवी रुकमिनी देवी, बिमला कुमारी, सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, सौयब अंसारी, मानव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं गुटुहातू गांव में डोर-टू-डोर अभियान चल...