रांची, जून 1 -- बुंडू, संवाददाता। टांगरटोली निवासी हिमांशु कुमार ने जेईई एडवांस में ओबीसी वर्ग में 1883वीं रैंक प्राप्त की है। हिमांशु की सफलता पर पूरे बुंडू में हर्ष का माहौल है। सोमवार सुबह परिणाम प्रकाशित होने के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। स्कूली शिक्षा के दौरान ही पिता के असामयिक निधन के बाद हिमांशु ने पिता के छोटे व्यवसाय को संभालते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू से दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। हिमांशु ने अपनी सफलता का प्रेरणास्रोत अपनी माता और स्वर्गीय पिता को बताया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी के साथ-साथ अमरेश सर को भी दिया। यह भी पढ़ें- न्यूटन ट्यूटोरियल्स के पार्थ को 988वीं ऑल इंडिया रैंक हिमांशु ने कहा कि अमर...