रांची, जनवरी 28 -- बुंडू, संवाददाता। पंच परगना के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू की तीन छात्राओं भूमिका महतो, रिमी राजकुमारी और काव्या प्रजापति ने योग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये छात्राएं ईस्ट जोन अस्मिता योगासन जोनल प्रतियोगिता 2025-26 में हिस्सा लेने के बाद अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ओडिशा रवाना हो गई हैं। छात्राओं की इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल के योग शिक्षक बबलू महतो ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.