बुंडू एसडीओ ने तमाड़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
रांची, मई 11 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बुंडू एसडीओ किष्टो कुमार बेसरा ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमाड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक पंजी, उपस्थिति पंजी, दवा भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। एसडीओ ने कहा कि दिन में सभी कर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं, लेकिन किसी भी दिन रात में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि रात में ड्यूटी से डॉक्टर, नर्स या कर्मचारी गायब पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बिजली व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता संतोषजनक है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अधिक एंबुलेंस की आवश्यकता होने पर अन्य स्थानों से भी तत्काल एंबुलेंस मंगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.