खगडि़या, अप्रैल 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) द्वारा वर्ष 2026 के लिए इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, जिसमें राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया भी शामिल है, में प्रवेश लिया जाएगा।जारी अधिसूचना के अनुसार बीसीईसीई -2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से आगामी पांच मई तक किए जा सकते हैं, जबकि लेटरल एंट्री (बी.सी.ई.सी.ईएल.ई)- 2026) के लिए आवेदन गत नौ अप्रैल से सात मई तक निर्धारित है। पर्षद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन मई के अंतिम सप्ताह में संभावित है। एडमिट कार्ड मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िय...