बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। कृष्णा इंस्टिट्यूट के बी.फार्म चतुर्थ वर्ष (अष्टम सेमेस्टर) का परीक्षाफल डा. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल में संस्थान के विद्यार्थिओं ने संस्थान का नाम रोशन किया। परीक्षाफल के अनुसार मयंक सिंह ने 81.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष सिसोदिया ने 81.31 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त, जबकि प्रवेश कुमार ने 79.34 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...