बिजनौर, जून 22 -- आरवी इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बी.टेक फाइनल इयर का परीक्षाफल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। बी.टेक फाइनल इयर में स्वेता सैनी (सिविल इंजीन्यरिंग) ने 90.5 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, रितिक सिंह (कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग) ने 89.1 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान व रीतिका वैश ( सिविल इंजीन्यरिंग) ने 89.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त संस्थान के सभी विद्यार्थी बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुये । संस्थान के फाइनल इयर के 123 विद्यार्थीयों में से 91 विद्यार्थीयों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...