बी.एड. सेमेस्टर-2 परीक्षा के लिए प्रपत्र भरने की तिथि जारी
दुमका, जुलाई 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से बी.एड. सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 22 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात 30 जुलाई से 1 अगस्त तक Rs.200 विलंब शुल्क तथा 2 अगस्त से 4 अगस्त तक Rs.500 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा प्रपत्र जमा किए जा सकेंगे। महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय विभागों को स्वीकृत परीक्षा प्रपत्रों की प्रतिलिपि 5 अगस्त से 6 अगस्त तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.