अलीगढ़, मार्च 7 -- n बुधवार को दोपहर तीन बजे हुई अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र से लापता बी- फार्मा की छात्रा का शव गुरुवार शाम शेखा नहर में मिल गया। वह 11 दिन से लापता चल रही थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस घरेलू कलह में आत्महत्या मान रही है।शताब्दी नगर निवासी काव्या सिंह उम्र 22 वर्ष बी-फार्मा की छात्रा थी। 22 फरवरी को घर से कॉलेज गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुरुवार की शाम राहगीरों ने शेखा नहर में युवती का शव उतराता देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प...