बी-पैक्स से ई-पैक्स बनेंगी सहकारी समितियां
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की 148 साधन सहकारी समितियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। उन्हें बी-पैक्स से ई-पैक्स बनाया जाएगा। इस समय जनपद में कुल 250 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है। पहले चरण में सभी का बी-पैक्स के अंतर्गत आधुनिकीकरण किया गया था। जनपद में सालभर पहले साधन सहकारी समितियों का आधुनिकीकरण शुरू हुआ। बंद पड़ीं और जर्जर भवन वाली समितियों को पहले चरण चिह्नित किया गया। उनका इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया गया। समतियों के संचालन के लिए अभियान चलाकर करीब एक लाख लोगों को इससे जोड़ा गया। नए सदस्य बनने से समिति को भी आय हुई। अब साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) को बहुउद्देशीय ई-पैक्स के रूप में अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। सभी को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। साधन सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में तेजी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.