आगरा, मार्च 7 -- ग्राम म्यासुर बी पैक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ। इस चुनाव में दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर निर्विरोध आदित्य यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध पंकज यादव चुने गए। चुनाव को लेकर सुरक्षा प्रबंध किये गये। चुनाव प्रक्रिया को बी-पैक्स के सचिव मोहम्मद हाशिम ने संचालित किया। समिति के निर्वाचन अधिकारी उपेन्द्र पाल सिंह, एवं पुष्पेंद्र कुमार ने चुनाव को सुचारू रूप से कराया। इस निर्विरोध निर्वाचन से ग्रामीणों के बीच सामूहिक सहमति की भावना दिखाई दी। स्थानीय नागरिकों ने आपसी समन्वय का उदाहरण बताया। भविष्य में इन समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, बीज, खाद, ऋण और भंडारण जैसी सहकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। इस अवसर पर ओमसरन यादव प्रधान, भूपेंद्र सिंह, कु...