लखनऊ, मार्च 20 -- माल, संवाददाता। माल ब्लाक की दनौर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को बी-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति) का जिला सहकारी बैंक के चेयनमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। करीब दो दशकों से बंद पड़ी समिति को अब कई नई सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है।चेयरमैन ने कहा कि लोग 221 रुपये देकर इसका सदस्य बन सकते हैं और प्रदेश व केन्द्र सरकार की सबसे न्यूनतम तीन प्रतिशत वार्षिक दर पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 10 लाख की ब्याज मुक्त ऋण सीमा सभी बी-पैक्स को जीवित करने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज बी-पैक्स केवल खाद बीज ही नहीं, पशु पालन, मुर्गी पालन, आटा चक्की, मसाला चिक्की, दुकान, लघु उद्योगों के लिए सहायता कर रही है। इस अवसर पर दिनेश सिंह, राकेश सिंह, अतुल कुमार, अर्जुन सिंह, बार...