अंबेडकर नगर, सितम्बर 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पैक्स कर्मचारी न्यूनतम वेतन के लिए आंदोलित हैं। आंदोलन के तहत 22 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। आंदोलन के लिए संपर्क और बैठकों का दौर चल रहा है। मंगलवार को वशिष्ठ शुक्ल की अगुवाई में अकबरपुर के सहकारी क्रय विक्रय मे समिति में बैठक हुई।जिसमें बी पैक्स में कार्यरत कैडर सचिव, प्रभारी सचिव, नॉन कैडर सचिव, आंकिक के सहयोगियों एवं चौकीदार को वेतन राज कोष से जारी करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने घोषित की मांग की गई। बैठक में जिले के साथ प्रतिशत साथियों की लखनऊ पहुंचने की अपील की गई। वशिष्ठ शुक्ला ने कहा कि हम लोगों का एक मानदेय सुनिश्चित होना चाहिए। जिससे परिवार का जीवन यापन हो सके। बैठक में बागीश पांडे, सुरेंद्र तिवारी, सती राम यादव, सहदेव यादव, सत्य नारायण यादव, सुरेंद्र वर्मा, अंकुर वर्मा...