छपरा, मार्च 31 -- फोटो- 10 - बी के ज्ञान स्थली रसूलपुर सुतिहार के बच्चों को पुरस्कृत करते स्कूल के निदेशक भेल्दी, एक संवाददाता। स्कूल के वार्षिक परीक्षाफल में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों ने मेडल व प्रगति पत्र देकर पुरस्कृत किया।बी के ज्ञान स्थली रसूलपुर सुतिहार में आयोजित समारोह का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता व मंच संचालन निदेशक बबन कुमार पटेल ने किया। समारोह में स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओ में सिद्धांत, रोशनी, आराध्या, ज्योति, हर्ष, शुभम, रूदल, सौम्या, शिवानी, परिधि, जिया, प्रिंस कुमार को अंक पत्र, मेडेल से पुरस्कृत किया गया।समारोह को मुख्य से प्राचार्य मुन्ना कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिंह मो.निजामुद्दीन, गुड्डी सिंह, रंजीत कुमार, संजय कुमार, जुली कुमारी, रेणु कुमारी, स...