साहिबगंज, अप्रैल 19 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव के पुल के समीप बीते शनिवार की शाम जोंका के बीड़ी कारोबारी अजमल शेख से 1.20 लाख लूट की कहानी पुलिस की जांच में झूठी निकली है। यह दावा थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने किया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त बीड़ी कारोबारी कर्ज में डूबा है। कर्जदारों को पैसा ना देने के लिए उसने लूट की कहानी बना डाली। इसकी सच्चाई पुलिसिया जांच में सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही तीनपहाड़ थाना प्रभारी घटना की जांच में जुट गये थे। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस के निर्देश पर बीड़ी कारोबारी से पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- घायल कर बीड़ी कारोबारी से 1.20 लाख की लूट, जांच पूछताछ में उसका बयान बार-बार बदलने से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ में कारोबारी ने बताया की व्य...