इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- जसवंतनगर। रविवार सुबह बलरई थाना क्षेत्र के गाँव नगला विशुन और नगला सलहदी के बीहड़ों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तेजहवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 400 बीघा क्षेत्रफल में फैले जंगली पेड़-पौधे, औषधीय वनस्पतियां और पशु-पक्षियों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में कीट-पतंगे, सर्प-विच्छू समेत अन्य छोटे-बड़े जंगली जीव भी नष्ट हो गए। तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे। यह भी पढ़ें- तिउज के जंगल में भीषण आग,जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनक...