बेगुसराय, फरवरी 15 -- बीहट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर बीहट में 'सकल हिन्दू समाज' के बैनर तले रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल मिश्र ने की। संचालन मुरारी कुमार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार और प्रो. पंकज सिंह ने आरएसएस के पंच परिवर्तन को आत्मसात करने की अपील करते हुए कहा कि एकताबद्ध रहकर ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। हिंदू समाज में एकता व समरसता की बात करते हुए वक्ताओं ने संघ के पंच परिवर्तन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर नगर संघ चालक प्रद्युम्न कुमार, नगर कार्यवाह चंदन कुमार, जिला श्रमिक कार्य प्रमुख शंभू कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील क...