बेगुसराय, मार्च 29 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के माता शीतला धाम में चार दिवसीय माता शीतला महोत्सव के दूसरे दिन गायिका इशरत जहां ने भक्ति गीतों व भजनों के जरिये लोगों को भावविभोर किए रखा। वहीं दूसरी ओर बंटी तिलकधारी ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक झांकियों के जरिये लोगों को मंत्रमुग्ध किया। धर्मेन्द्र सिंह ने भी भजनों के जरिये लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इशरत जहां ने मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, मेरा भोला है भंडारी, करें नंदी की सवारी, सत्यम, शिवम सुंदरम, भगवा रंग रंग, जिसे देख जमाना हो गया दंग... गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। जय माता दी के जयघोष से शाीतला माता मंदिर गुंजायमान रहा। बंटी तिलकधारी ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना, राम-सीता व हनुमान तथा राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर आधारित मनमोहक झांकियों के जरिये लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.