बेगुसराय, अप्रैल 5 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा हॉल्ट के पास दो दिवसीय डे नाइट किऊल कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-4 मैच का के दूसरे दिन महिला टीम का खेल काफी रोमांचक रहा। मुख्य अतिथि एमएलसी सर्वेश कुमार,समाजसेवी मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,गोपीनाथ साह,मनोज सिंह,अभिनव कुमार,शैलेश शर्मा,कन्हैया सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रथम सेमीफाइनल मैच में बीहट स्टूडेंट क्लब की कैप्टन काजल और रचियाही टीम के कैप्टन अंकिता के नेतृत्व में खिलाड़ी मैदान में पहुंचे। बीहट ने 40 और रचियाही ने 12 अंक पाए। 28 प्वाइंट से बीहट टीम जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइल मैच भारती फ्रेंड्स क्लब अमरपुर के कैप्टन मनीषा और गढ़हरा के कैप्टन अंकिता के नेतृत्व में खेल जारी है। अतिथियों का स्वागत संयोजक अमित ठाकुर,मनीष कुमार,विजय कुमार राय ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.