बेगुसराय, मई 10 -- बीहट। बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से बीहट नर परिषद के मालती में 12 मई को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। कैंप में एचपीवी वैक्सीनेशन, टीबी, एनीमिया जांच, ब्लड शुगर, बीपी आदि की जांच कर जरूरी दवा दी जाएगी। आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड भी बनाए जाएंगे। यह जानकारी बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने दी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...