बेगुसराय, मार्च 30 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति तथा सामान्य बोर्ड की बैठक में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 175 करोड़ रूपये के बजट का अनुमोदन किया गया। मुख्य पार्षद बबीता देवी की अध्यक्षता में हुई सशक्त तथा सामान्य बोर्ड की बैठक में अनुमोदित बजट में आंतरिक राजस्व, केन्द्र व राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों का मिलाकर कुल 102 करोड़ रूपये की प्राप्ति का अनुमान किया गया है। विगत वित्तीय वर्ष के शेष राशि 72 करोड़ को मिलाकर कुल 174 करोड़ 92 लाख 66 हजार 465 रूपये का बजट पेश किा गया है। कुल 150 करोड़ रूपये व्यय के उपरांत 24 करोड़ 16 लाख रूपये के बचत का बजट इस वर्ष पेश किया गया है। स्थापना एवं अन्य राजस्व व्यय मद में 58 करोड़, आधारभूत संरचना एवं अन्य विकास के कार्योमें पूंजीगत व्यय के रूप में बजट में 92 करोड़ 61 लाख ...