बीहट की रश्मि बीपीएसी में सफल होकर बनी राजस्व अधिकारी
बेगुसराय, जून 22 -- बीहट। बीहट की रश्मि बीपीएससी में सफल होकर राजस्व अधिकारी बनकर बीहट तथा जिले का नाम रौशन किया है। रश्मि बीहट जागीर टोला निवासी मोहन सिंह की पुत्री है। रश्मि डीएवी एचएफसी से 10वीं तथा 12वीं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद बीपीएससी की तैयारी में लगी हुई थी। रश्मि ने बताया कि दूसरे प्रयास ने उसने बीपीएससी में सफलता हासिल की है। रश्मि की सफलता से परिजन व ग्राामीण गदगद हैं। रश्मि ने बताया कि स्मृतिशेष दादा रामनंदन सिंह उसे प्रेरित किये थे। तेघड़ा के पूर्व विधायक रामरतन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामकृष्ण समेत अन्य ने रश्मि के राजस्व अधिकारी बनने पर बधाई दी है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- बीपीएससी: मेधावी युवाओं ने फहराया सफलता का परचम बीपीसीएसी में सफलता अर्जित करने वालों को ग्रामीणों ने किया सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.