बीहट का धनंजय दिल्ली में चार दिनों से लापता
बेगुसराय, जून 20 -- बीहट। दिल्ली में रहकर सीए की तैयारी कर रहा बीहट का 24 वर्षीय धनंजय कुमार 15 जून से ही रहस्यमय ढंग से गायब है। धनजंय बीहट टोला के गुरदासपुर सुंदरवन के रामलाल सिंह का पुत्र है। धनंजय के गायब रहने की सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली गये हुए हैं। धनंजय के भाई सनोज ने बताया कि उसका भाई दिल्ली के लक्ष्मीनगर शकरपुर इलाके में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार धनंजय अपने डेरा 15 जून को करीब साढ़े नौ बजे निकला है तथा 1 बजकर 44 मिनट पर वापस डेरा आया है और फिर करीब दो बजे डेरा से निकल गया है। यह भी पढ़ें- मुंबई से चला युवक बनारस में हुआ लापता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह 16 नंबर प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। 16 नंबर प्लेटफॉर्म से वह चार नंबर प्लेटफॉर्म की ओर जाते हुए देखा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.