बेगुसराय, जून 19 -- बीहट। भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) की बीहट इकाई का 19वां शाखा सम्मेलन 21 जून के होगा। यह जानकारी देते हुए बीहट इप्टा के प्रतिनिधि उमेश साह ने बताया कि शाखा सम्मेलन में बिहार इप्टा के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। बरौनी भाकपा अंचल कार्यालय परिसर में शाखा सम्मेलन होना है। इप्टा के सदस्यों ने बताया कि सांस्कृतिक अपदूषण के खिलाफ इप्टा के बैनर तले होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति भी बनायी जायेगी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...