बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बीहट। बेगूसराय ग्रिड 33000 मेंटेनेंस वर्क को लेकर जीरोमाइल पीएसएस से जुड़े कई फीडरों में आज शुक्रवार को बिजली आपूर्ति छह घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बीहट के कनीय अभियंता सुकृति रंजन ने बताया कि बीहट, देवना तथा औद्योगिक क्षेत्र फीडर की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक बाधित रहेगी। जेई ने संबंधित फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित जरूरी कार्य शटडाउन से पूर्व करने की अपील की है ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...