भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार ने जन गणना को लेकर अधिकारियों संग बैठक ली। डीएम ने बताया कि बीस अप्रैल से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बताया कि बीस अप्रैल से सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जनपद में कुल 3296 प्रगणक एवं 517 सुपरवाइजर को 54 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्य 11 प्रशिक्षण प्रभारी एवं 11 सहायक प्रशिक्षण प्रभारी के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में संपादित होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। कार्य में किसी भी प्रकार की ...