प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। सेंट्रल जेसीए नई दिल्ली के आह्वान पर गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित आयकर कार्यालय में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ और आयकर कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता भगवान प्रसाद पटेल ने की। कर्मचारियों ने लंबित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस में संशोधन शामिल करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में विलय, पुरानी पेंशन बहाली, कोविड काल के 18 माह के रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान, रिक्त पदों को भरना और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण में शामिल करना रहा। इस दौरान महेश मिश्र,योगेश्वर, नागेन्द्र सिंह यादव, श्रीयांक आनंद ,विपिन मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, कृष्णानन्द,अजमत हुसैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.