मुंगेर, जून 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने की। संचालन उपाध्यक्ष संजय कुमार और सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने किया। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों, बैंक प्रबंधकों, चिकित्सा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने की अपील की। यह भी पढ़ें- बैठक से अनुपस्थित रहीं सीडीपीओ और बीपीआरओ से स्पष्टीकरण पूछने...