सासाराम, जून 13 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष रूपेश चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने उर्वरक उपलब्धता, सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण और राशन कार्ड से नाम कटने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- बैठक में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर जोरउर्वरक उपलब्धता पर चर्चा खरीफ सीजन से पहले उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग बैठक के दौरान भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह समिति सदस्य अनिल सिंह ने खरीफ फसल की तैयारी को देखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को खा...