सासाराम, जून 20 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में शनिवार को प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विद्युत कंपनी के जेई, नगर पंचायत कोआथ के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सीडीपीओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बीस सूत्री की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताया रोष यह भी पढ़ें- आवास,मनरेगा, पेंशन, नल-जल और स्कूल भवन पर उठे सवाल यह भी पढ़ें- प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में उपस्थित सदस्य व विभिन्न विभाग के अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...