जहानाबाद, मई 16 -- घोसी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के बीस सूत्री कार्यालय में शनिवार को स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार का बीस सूत्री के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर घोसी जदयू नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी के द्वारा विधायक ऋतुराज को अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं के साथ भव्य किया गया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, महिला नेत्री सह जिला बीस सूत्री सदस्य मनोरमा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे ,प्रखंड बीस सूत्री उपाध्याय राजेश शर्मा समेत उपस्थित सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने विधायक से मांग किया के घोसी प्रखंड में जनता से मिलने के लिए महीने में दो दिन समय दिया जाए जिस पर विधायक ने सहमति ज...