मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी प्रखंड कार्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को विवरण प्रस्तुत करने को कहा। इससे पहले बीस सूत्री कार्यालय का मंत्री ने उद्घाटन किया। बैठक में प्रखंड प्रमुख सुष्मिता कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुमन सौरभ, सदस्य अभिषेक कुमार प्रिंस, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, सज्जन पासवान, बैजू राम, रामस्वरूप साहनी, बीडीओ अमरजीत कुमार, सीओ अनिल कुमार संतोषी, कार्यक्रम पदाधिकारी उमेशचंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.