बागेश्वर, मार्च 7 -- बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में बागेश्वर जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों की रिपोर्ट के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले ने बड़े जिलों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। नियोजन विभाग की ओर से अप्रैल से जनवरी तक कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें 99.19 प्रतिशत के साथ चंपावत पहले स्थान पर रहा, जबकि 97.44 प्रतिशत के साथ बागेश्वर दूसरे स्थान पर रहा। 94.31 प्रतिशत के साथ ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। रैंकिंग में देहरादून सातवें, हरिद्वार दसवें और नैनीताल चौथे स्थान पर रहे। बीस सूत्री कार्यक्रम का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। राज्य स्तर पर गठित समिति और ...