कानपुर, मार्च 21 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल तहसील के ग्राम भूखनाही में करीब 20 साल से विवाद के चलते अधूरा पड़ा नाली निर्माण का मामला डीएम के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। मामला जनता दर्शन में सामने आने के बाद डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नर्वल को मौके पर भेजा। जिसके बाद एसडीएम और एसीपी चकेरी ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया और नाली निर्माण का काम शुरू कराया। तहसील क्षेत्र के ग्राम भूखनाही में ग्राम पंचायत की ओर से नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन कुछ ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किए जाने के कारण नाली निर्माण का कार्य वर्षों से ठप पड़ा था। इससे जल निकासी बाधित होने के साथ ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष शिकायत कर समाधान की मांग की थी। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.