बीस वर्षों में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हुई : राजद
पटना, जून 13 -- राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि शिक्षा मंत्री राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाए उस पर पर्दा डाल रहे हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षा के दौर में राज्य के शिक्षा मंत्री की ओर से इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। एनडीए सरकार ने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को हंसी का पात्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, बेहतर शिक्षण, नियमित मूल्यांकन, अतिरिक्त कक्षाएं और कमजोर छात्रों के लिए विशेष सहायता कार्यक्रम चलाये। यह भी पढ़ें- बीस वर्षों में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हुई : राजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.