हाथरस, फरवरी 12 -- हाथरस। मथुरा कासगंज मार्ग पर बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने सुबह करीब 7 बजे रेलवे फाटक पर एक सीमेंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इस घटना के कारण फाटक बंद नहीं हो सका और लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक रुकी रही। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को रेलवे ट्रैक पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। रेलवे गेटमैन अजीत चौधरी ने तत्काल स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को घटना की सूचना दी। रेलवे कर्मचारियों ने क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया, जिससे फाटक पर लंबा जाम लग गया। कुछ समय बाद आरपीएफ कर्मियों ने ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। गेटमैन अजीत चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना का फायदा उठाकर तुरंत भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.